Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 सितंबर 2021 का पंचांग, भाद्रपद पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 20 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज भाद्रपद पूर्णिमा है। आज स्नान और दान का महत्व होता है। आज के दिन सत्यनारायण भगवान की ​कथा होती है और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 10:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 सितंबर 2021 का पंचांग, भाद्रपद पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष का प्रारंभ हो रहा है। आज पूर्णिमा श्राद्ध है।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 20 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज भाद्रपद पूर्णिमा है, इस माह की अंतिम तिथि। आज के दिन स्नान और दान का महत्व होता है। आज के दिन सत्यनारायण भगवान की ​कथा होती है और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। रात्रि के समय में चंद्र देव को जल अर्पित करते हैं। आज पूर्णिमा श्राद्ध है, जो लोग इस तिथि पर अपने पितरों के लिए श्राद्ध करते हैं, वे लोग आज पितरों की आत्म तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण आदि करेंगे। पितृ पक्ष पूरे 16 दिनों तक चलता है। यह अपने पितरों के स्मरण करने तथा उनकी आत्म तृप्ति के लिए समर्पित होता है।

loksabha election banner

आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। शिव कृपा से सभी कष्ट दूर होंगे और मनोरथ सिद्ध होंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 05:29 बजे से शाम 05:01 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान व्रत की पूर्णिमा, पूर्णिमा श्राद्ध।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 29 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 28 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सूल योग 15 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग कुंभ में चंद्रमा 21 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज पूर्णिमा के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 08 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज पूर्णिमा का चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 18 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज प्राप्त नहीं है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 51 मिनट से रात 09 बजकर 29 मिनट तक।

आज भाद्रपद पूर्णिमा है। आज सोमवार के दिन आपको शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। शिव जी के मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.