Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है विनायक चतुर्थी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 18 September 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार दिन है। आज गणेश चतुर्थी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 03:40 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है विनायक चतुर्थी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है विनायक चतुर्थी, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 20 September 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार दिन है। आज गणेश चतुर्थी है। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी ​की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। गणेश मंत्रों का जाप आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। गणपति की कृपा से आपके जीवन के संकटों का नाश होता है, बल, बुद्धि और शुभता में वृद्धि होती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 04:01 मिनट से रात्रि के 02:27 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 26 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी स्वाती नक्षत्र 22 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र ऐन्द्र योग 11 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग तुला में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज चतुर्थी के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 25 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज के दिन चंद्रोदय दिन में 09 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त रात में 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 12 बजकर 16 मिनट से देर रात 01 बजकर 44 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 06 बजकर 13 मिनट से दिन में 10 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन मास चतुर्थी ति​थि है। मलमास चल रहा है, ऐसे में आपको गणेश जी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु मलमास के अधिपति देव हैं। उनकी कृपा प्राप्ति के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.