Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 20 जनवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज दोपहर तक पंचक लगा हुआ है वहीं भद्रा दोपहर के बाद से देर रात्रि तक है। राहुकाल भी दोपहर के समय है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 02:02 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 जनवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 20 जनवरी 2021 और दिन बुधवार है। आज दोपहर तक पंचक लगा हुआ है, वहीं भद्रा दोपहर के बाद से देर रात्रि तक है। राहुकाल भी दोपहर के समय है। आज बुधवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनको 21 दूर्वा तथा मोदक अर्पित करना उत्तम होता है। जो लोग व्रत करते हैं, उनको व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:16 बजे से रात्रि के 02:34 बजे तक।

विशेष: पंचक दोपहर 12 बजकर के 36 मिनट तक ही।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 13 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी रेवती नक्षत्र 12 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्वनी नक्षत्र सिद्धि योग 19 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग मीन में चंद्रमा 12 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 51 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 09 बजकर 56 मिनट से दिन में 11 बजकर 43 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल सप्तमी है। आज बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के मत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष होता है, वे लोग आज इसके निवारण का उपाय कर सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाना अच्छा होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.