Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अष्टमी है। आज 20 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज माघ मास की दुर्गा अष्टमी है। आज के दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 06:08 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 01:07 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 फरवरी 2021 का पंचांग, मासिक दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अष्टमी है। आज 20 फरवरी 2021 और दिन शनिवार है। आज माघ मास की दुर्गा अष्टमी है। आज के दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए व्रत रखने के साथ उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। आज शनिवार का दिन रामभक्त हनुमान जी तथा शनि देव की आराधना के लिए समर्पित होता है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: शुक्र कुंभ राशि में एवं बुध मार्गी।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गाष्टमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 13 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी रोहिणी नक्षत्र 30 घंटे 32 मनट तक, वैधृति योग 29 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 55 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 15 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 54 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज देर रात 02 बजे होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

अमृत काल: 21 फरवरी को प्रात: 05 बजकर 10 मिनट से सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज पूरे दिन रहेगा।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल अष्टमी है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, शनि आरती, शनि चालीसा, हनुमान जी की आरती आदि करनी चाहिए। यह आपके लिए कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.