Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 19 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। सुबह 1059 बजे के बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज पूरे दिन पंचक लगा हुआ है वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग लग रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:26 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जनवरी 2021 का पंचांग, पंचक आज पूरे दिन, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 19 जनवरी 2021 और दिन मंगलवार है। सुबह 10:59 बजे के बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज पूरे दिन पंचक लगा हुआ है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग सुबह में 2 घंटे 41 मिनट के लिए लग रहा है। मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करना मंगलकारी रहता है। जो लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं, उनको व्रत के नियमों का पालन करते हुए मंगलवार व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 10 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 09 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र शिव योग 18 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 14 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजे तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

रवि योग: प्रात: 07 बजकर 14 मिनट से सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 07 बजकर 14 मिनट से सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल सप्तमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड आदि का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। आज आपको कोई नया कार्य करने से बचना चाहिए क्योंकि पूरे दिन पंचक लगा है। पंचक में नए कार्य की मनाही होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.