Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 नवंबर 2020 का पंचांग, आज नहाय-खाय से छठा पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 18 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन बुधवार है। आज 18 नवंबर है। सूर्य देव तथा छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ पूजा का आज से प्रारंभ हो रही है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 10:31 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 नवंबर 2020 का पंचांग, आज नहाय-खाय से छठा पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज नहाय-खाय से छठा पूजा प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 18 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन बुधवार है। आज 18 नवंबर है। सूर्य देव तथा छठी मैया की उपासना का महापर्व छठ पूजा का आज से प्रारंभ हो रही है। आज नहाय-खाय से छठ पूजा के पहले दिन का आगाज हो रहा है। 4 दिनों तक चलने वाली छठ पूजा रवि योग तथा गजकेसरी योग में शुरु हो रही है। आज के दिन गणेश चतुर्थी का भी व्रत है, इसमें गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:12 बजे से रात्रि के 11:17 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत, छठ पूजा का पहला दिन, नहाय-खाय आज।

विशेष: गजकेसरी योग।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 23 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी मूल नक्षत्र 10 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र धृति योग 12 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज छठ पूजा के पहले दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 10 बजे होगा। चंद्र का अस्त रात को 08 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

रवि योग: प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल: 19 नवंबर को प्रात:काल 05 बजकर 03 मिनट से सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल चतुर्थी है। आज आपके लिए गणेश वंदना तथा मंत्र का जाप करना कल्याणकारी रहेगा। आज छठ के पहले दिन पूजा की सभी सामाग्री तैयार करके रख लेनी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.