Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 जनवरी 2021 का पंचांग, गुरु अस्त, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 18 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। सुबह करीब सवा 9 बजे तक पंचमी तिथि है उसके बाद से षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:05 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 जनवरी 2021 का पंचांग, गुरु अस्त, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 जनवरी 2021 का पंचांग, गुरु अस्त, पंचक आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 18 जनवरी 2021 और दिन सोमवार है। सुबह करीब सवा 9 बजे तक पंचमी तिथि है, उसके बाद से षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरु अस्त हो रहा है, ऐसे में मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इसके साथ ही पंचक भी लगा हुआ है। हालांकि आज रवि योग 24 घंटे के लिए लगा हुआ है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की​ विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: पंचक, गुरू अस्त पश्चिम में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 09 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 07 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र परिघ योग 18 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 49 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात के समय 10 बजकर 49 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजे तक।

अमृत काल: 19 जनवरी को प्रात: 04 बजकर 40 मिनट से सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।

रवि योग: प्रात: 07 बजकर 43 मिनट से अगले दिन 19 जनवरी को सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

आज पौष शुक्ल षष्ठी है। आज सोमवार के दिन भगवान शिव के मत्रों का जाप तथा शिव पुराण का पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। आज के दिन आप भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, मदार और धतूरा अवश्य अर्पित करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.