Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 फरवरी 2021 का पंचांग, षष्ठी तिथि की वृद्धि, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज षष्ठी ति​थि की वृद्धि है। जो सुबह में सवा आठ बजे के बाद सप्तमी ति​थि का प्रारंभ होगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 11:45 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 फरवरी 2021 का पंचांग, षष्ठी तिथि की वृद्धि, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 18 फरवरी 2021 का पंचांग, षष्ठी तिथि की वृद्धि, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 18 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज षष्ठी ति​थि की वृद्धि है। जो सुबह में सवा आठ बजे के बाद सप्तमी ति​थि का प्रारंभ होगा। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनको आज पीले रंग के पुष्प अर्पित करें तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है, वो विघ्न-बाधा भी दूर होने में मदद मिलती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: षष्ठी तिथि वृद्धि।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 08 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी भरणी नक्षत्र 26 घंटे 54 मनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र ब्रह्म योग 27 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 57 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 13 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 10 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 29 मिनट से रात 11 बजकर 18 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल षष्ठी है। आज गुरुवार के आपको भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। मन संतुष्ट होता है। भगवान विष्णु के मंत्र अत्यंत कल्याणकारी माने जाते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.