Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 16 मई 2021 और दिन रविवार है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है प्रभुत्व बढ़ता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 07:10 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 मई 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 16 मई 2021 और दिन रविवार है। आज सुबह से दिन में लगभग सवा 11 बजे तक रवि योग है, वहीं चतुर्थी तिथि 10 बजे तक है। उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। जल में लाल पुष्प, अक्षत्, लाल चंदन डालकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, प्रभुत्व बढ़ता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:02 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 10 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी आद्रा नक्षत्र 11 घंटे 14 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र सूल योग 26 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 06 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 11 बजकर 07 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 04 मिनट से दिन में 11 बजकर 14 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई समय प्राप्त नहीं हो रहा है।

आज वैशाख शुक्ल चतुर्थी है। आज रविवार के दिन सूर्य चालीसा और सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.