Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 सितंबर 2021 का पंचांग, श्रीचंद्र नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 15 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज चंद्र नवमी और गौरी गणपति पूजन है। वैसे भी आज पूरे दिन सौभाग्य योग है। आज पूरे दिन रवि योग भी बना हुआ है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 07:31 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 07:31 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 सितंबर 2021 का पंचांग, श्रीचंद्र नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 सितंबर 2021 का पंचांग, श्रीचंद्र नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज 15 सितंबर 2021 और दिन बुधवार है। आज चंद्र नवमी और गौरी गणपति पूजन है। आज के दिन चंद्रमा, विघ्नहर्ता गणेश और माता पार्वती की पूजा की जाती है। वैसे भी आज पूरे दिन सौभाग्य योग है, जो शुभ मुहूर्त में उत्तम माना जाता है। आज पूरे दिन रवि योग भी बना हुआ है। आज बुधवार को गणपति की पूजा करना अच्छा होता है। उनकी कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीचंद्र नवमी, गौरी गणपति पूजन।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की नवमी 11 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी मूल नक्षत्र 05 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र सौभाग्य योग 24 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 06 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज पूरे दिन यह रहेगा।

सौभाग्य योग: आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक। उसके बाद शोभन योग।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 12 बजकर 20 मिनट से देर रात 01 बजकर 52 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 01 बजकर 03 मिनट पर है।

आज भाद्रपद शुक्ल नवमी है। आज बुधवार को गणेश स्तोत्र, गणेश चालीसा, गणप​ति मंत्र आदि का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.