Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 15 October 2020 आज 15 अक्टूबर दिन गुरुवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सुबह साढ़े 8 बजे के बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह से शाम तक भद्रा रहेगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 06:33 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 03:20 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 15 October 2020: आज 15 अक्टूबर दिन गुरुवार है।

Panchang 15 October 2020: आज 15 अक्टूबर दिन गुरुवार है। हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सुबह साढ़े 8 बजे के बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह से शाम तक भद्रा रहेगी। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें। अधिक मास के प्रतिनिधि देव भगवान विष्णु ही हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 08:34 बजे से शाम 06:44 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 08 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 17 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र ब्रह्म योग 10 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 22 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 51 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 16 अक्टूबर के प्रात:काल 05 बजकर 31 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 11 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत काल: दिन में 11 बजकर 35 मिनट से दोपहर 01 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन कृष्ण त्रयोदशी है। आज गुरुवार के दिन कुंडली में गुरु दोष निवारण के लिए उपाय किए जाते हैं।  आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.