Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जून 2021 का पंचांग, सूर्य की मिथुन संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि है। आज 15 जून 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। आज सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज इस माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 06:11 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 06:11 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जून 2021 का पंचांग, सूर्य की मिथुन संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जून 2021 का पंचांग, सूर्य की मिथुन संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 15 जून 2021 और दिन मंगलवार है। आज के दिन सूर्य की मिथुन संक्रांति है। आज सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज इस माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है। आज के दिन भक्तशिरोमणि हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। हनुमान जी की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: सूर्य की मिथुन संक्रांति।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 22 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी आश्लेषा नक्षत्र 21 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र व्याघात योग 09 घंटे तक, तत्पश्चात् हर्षण योग कर्क में चंद्रमा 21 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 27 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज रात 11 बजकर 21 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 05 बजकर 23 मिनट से रात 09 बजकर 42 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक।

रवि योग: आज रात 09 बजकर 42 मिनट से अगले दिन 16 जून को प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 08 बजकर 02 मिनट से रात 09 बजकर 42 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.