Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 अप्रैल 2021 का पंचांग, गणगौर व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज गणगौर व्रत है। आज महिलाएं व्रत रखती हैं और गणगौर माता की पूजा करती हैं। इस तिथि को ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था इसलिए आज मत्स्य जयंती मनाई जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 06:50 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 04:25 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 अप्रैल 2021 का पंचांग, गणगौर व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 अप्रैल 2021 का पंचांग, गणगौर व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 15 अप्रैल 2021 और दिन गुरुवार है। आज गणगौर व्रत है। आज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और गणगौर माता की विधि विधान से पूजा करती हैं। इस तिथि को ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इसलिए आज मत्स्य जयंती मनाई जाती है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज गुरुवार का दिन है तो आप भगवान विष्णु की पूजा के साथ देव गुरु बृहस्पति की भी आराधना करें, तो उत्तम होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणगौर व्रत, मत्स्य जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 15 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी कृतिका नक्षत्र 20 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आयुष्मान योग 17 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 56 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रात: 07 बजकर 49 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय रात 09 बजकर 44 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।

रवि योग: आज रात 08 बजकर 33 मिनट से कल 16 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 05 बजकर 50 मिनट से शाम 07 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल द्वितीया है। आज गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम, विष्णु पुराण और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.