Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 14 August 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:52 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 02:35 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 14 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और शीतला माता की आराधना की जाती है। माता लक्ष्मी व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य, वैभव, संपदा देने वाली हैं, वहीं शीतला माता आरोग्य और शांति प्रदान करती हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:03 बजे तक।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष दशमी 14 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, मृगशिरा नक्षत्र 29 घंटे 34 मिनट तक, व्याधात योग 09 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, वृष में चंद्रमा 18 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में।

आज का शुभ समय 

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 21 मिनट से देर रात 11 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

14 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय देर रात 01 बजकर 44 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन दोपहर में 03 बजकर 09 मिनट पर होगा।

आज भाद्रपद कृष्ण दशमी तिथि है। आज के दिन आप माता लक्ष्मी की आराधना करें तो आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से दरिद्र भी धनवान हो जाते हैं। आज के दिन बहुत से लोग शुक्रवार का व्रत भी रखते हैं। भाद्रपद मास के दसवें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.