Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang 12 July 2020: आज है भानू सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 12 July 2020 आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन रविवार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:32 AM (IST)
Aaj Ka Panchang 12 July 2020: आज है भानू सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 12 July 2020: आज है भानू सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

Panchang 12 July 2020: आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन रविवार है। सावन मास का प्रत्येक दिन भगवान शिव की आराधना और सेवा के लिए समर्पित होता है। हालांकि रविवार के दिन आप सूर्य देव की भी पूजा कर सकते है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

व्रत एवं त्योहार: भानू सप्तमी।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी 15 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 08 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, अतिगंड योग 21 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग, मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

12 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज रविवार के दिन चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 07 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 13 जुलाई को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज श्रावण मास का सातवां दिन है। आज रविवार को आप सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं। पहले भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनको जल अर्पित करें। आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.