Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 फरवरी 2021 का पंचांग, कुम्भ संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 12 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज कुम्भ संक्रांति है। सूर्य देव आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 05:48 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 05:55 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 फरवरी 2021 का पंचांग, कुम्भ संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 फरवरी 2021 का पंचांग, कुम्भ संक्रांति आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 12 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज कुम्भ संक्रांति है। सूर्य देव आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब वे 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। मार्च में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आज दयानन्द सरस्वती की जयंती भी है। आज शुक्रवार के दिन आप को माता लक्ष्मी, देवी दुर्गा और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इनकी कृपा से धन, वैभव, समृद्धि, शक्ति और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य की कुंभ संक्रांति।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 24 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया धनिष्ठा नक्षत्र 14 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र परिघ योग 26 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 02 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 09 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रातः 07 बजकर 34 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज शाम 06 बजकर 44 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल प्रतिपदा है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, देवी भगवती पुराण, दुर्गा मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.