Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 सितंबर 2021 का पंचांग, ऋषि पंचमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 11 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनि देव की आराधना करनी चहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 07:06 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 07:06 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 सितंबर 2021 का पंचांग, ऋषि पंचमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 सितंबर 2021 का पंचांग, ऋषि पंचमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 11 सितंबर 2021 और दिन शनिवार है। आज ऋषि पंचमी है। आज के दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। आज शनिवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान और न्याय के देवता शनि देव की आराधना करनी चहिए। हनुमान जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और शनि देव के आशीष से जीवन सुखमय होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: सप्त ऋषी पूजा।

आज का पर्व एवं त्योहार: ऋषि पंचमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 19 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी स्वाती नक्षत्र 11 घंटे 23 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र ऐन्द्र योग 14 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग तुला में चंद्रमा 28 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 31 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 33 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 04 मिनट से दिन में 11 बजकर 23 मिनट तक।

रवि योग: आज दिन में 11 बजकर 23 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 04 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 26 मिनट से अगले दिन तड़के 03 बजकर 06 मिनट तक।

आज भाद्रपद शुक्ल पंचमी है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, शनि चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.