Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज से शनि हुए मार्गी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। 11 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। शारदीय नवरात्रि में आज मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजा होती है। आज सुबह 08 बजकर 11 मिनट से शनि देव मार्गी हो र​हे हैं। आज सौभाग्य योग है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 08:04 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज से शनि हुए मार्गी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज से शनि हुए मार्गी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 11 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। शारदीय नवरात्रि में आज मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजा होती है। आज सुबह 08 बजकर 11 मिनट से न्याय के देवता शनि देव मार्गी हो र​हे हैं। इसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। सौभाग्य योग आज दोपहर पूर्व तक है, उसके बाद से शोभन योग प्रारंभ होगा। रवि योग भी दोपहर से प्रारंभ हो रहा है, जो अगले दिन प्रात: तक रहेगा। आज का दिन मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। वे ही आदि हैं और अंत भी है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: शनि मार्गी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 23 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी ज्येष्ठा नक्षत्र 12 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र सौभाग्य योग 11 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग वृश्चिक में चंद्रमा 12 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 19 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 56 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सौभाग्य योग: आज दिन में 11 बजकर 50 मिनट तक। उसके बाद से शोभन योग लगेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

रवि योग: आज दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से अगले दिन 12 अक्टूबर को प्रात: 06 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल: 12 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 26 मिनट से प्रात: 06 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 31 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय रात 09 बजकर 56 मिनट पर है।

आज आश्विन शुक्ल षष्ठी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना श्रेष्ठ होता है। शिव जी के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.