Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है महालक्ष्मी व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 10 September 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार दिन है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 01:10 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है महालक्ष्मी व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 सितंबर 2020 का पंचांग, आज है महालक्ष्मी व्रत, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 10 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार दिन है। आज के दिन अष्टमी श्राद्ध है। आज अष्टमी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज महालक्ष्मी व्रत का समापन है तथा जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत है। जितिया व्रत पुत्रों की सुरक्षा के लिए माताएं करती हैं। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

श्राद्ध: अष्टमी श्राद्ध।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

व्रत एवं त्योहार: जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत समापन।

विशेष: मंगल वक्री।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु शुद्ध आश्रि्वन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 27 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी रोहिणी नक्षत्र 13 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र वज्र योग 18 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग वृष में चंद्रमा 26 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम 07 बजकर 12 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 38 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आ​ज के दिन चंद्रोदय देर रात 11 बजकर 53 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन शुक्रवार 11 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर होगा।

आज शुद्ध आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि है। आज के दिन महालक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन, यश, समृद्धि एवं संतान की प्राप्ति होती है। महालक्ष्मी का व्रत आज गुरुवार के दिन होने के कारण विशेष हो गया है क्योंकि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन महालक्ष्मी का व्रत भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्ति का माध्यम बन सकता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.