Aaj Ka Panchang: पढ़ें 10 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है शीतला सप्तमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 10 August 2020 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन सोमवार है। आज के दिन शीतला सप्तमी का व्रत है।
Panchang 10 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन सोमवार है। आज षष्ठी तिथि की वृद्धि हुई है। आज के दिन शीतला सप्तमी का व्रत है। आज के दिन आपको व्रत रखते हुए माता शीतला की आराधना करनी चाहिए। मां शीतला के आशीर्वाद से आपके परिवार का कल्याण होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: षष्ठी तिथि की वृद्धि।
आज की भद्रा: प्रात: 06:44 बजे से शाम 07:56 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 06 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी अश्र्वनी नक्षत्र 22 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र सूल योग 07 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड मेष में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
10 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 05 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज शीतला सप्तमी व्रत के दिन चंद्रोदय रात में 11 बजकर 07 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 11 बजकर 29 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।
रवि योग: सुबह 05 बजकर 48 मिनट से लेकर देर रात 10 बजकर 06 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर में 02 बजे से 03 बजकर 48 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक।
आज भाद्रपद कृष्ण षष्ठी है। आज के दो दिन बाद से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि इस बार जन्माष्टमी दो दिन पड़ रही है। देश के अलग अलग हिस्सों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अलग अलग दिन मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के सातवें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।