Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है हल षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, पंचक एवं राहुकाल

Panchang 09 August 2020 आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। आज हल षष्ठी यानी भगवान बलराम जी का जन्मदिन है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है हल षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, पंचक एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है हल षष्ठी, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, पंचक एवं राहुकाल

Panchang 09 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मदिन है। बलराम जी का जन्मोत्सव सावन पूर्णिमा के 6 दिन बाद अनके नामों जैसे चंद्रषष्ठी, बलदेव छठ या रंधन षष्ठी के नाम से मनाया जाता है। आज के दिन महिलाएं संतान प्राप्ति तथा संतान की रक्षा के लिए व्रत रखती हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हल षष्ठी, श्री बलराम जी का जन्मोत्सव।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक (शाम 07:06 बजे तक), षष्ठी तिथि की वृद्धि।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 29 घंटे 32 मिनट तक, रेवती नक्षत्र 19 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् अश्र्वनी नक्षत्र धृति योग 06 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल मीन में चंद्रमा 19 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

09 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज रविवार के दिन चंद्रोदय रात में 10 बजकर 36 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर होना है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर बाद 04 बजकर 25 मिनट से शाम को 06 बजकर 13 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 07 बजकर 07 मिनट से अगले दिन 10 अगस्त को सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।

रवि योग: शाम को 07 बजकर 07 मिनट से अगले दिन 10 अगस्त को सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक।

आज भाद्रपद कृष्ण षष्ठी है। आज के दिन बलराम जी की पूजा का विधान है। बलराम जी देवकी और वासुदेव की 7वीं संतान हैं। भगवान बलराम का प्रमुख शस्त्र हल तथा मूसल है। हल धारण करने की वजह से उनको हलधर भी कहा जाता है। भाद्रपद मास के छठे दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.