Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 08 मार्च 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार के दिन आपको माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 05:47 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:34 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 08 मार्च 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार के दिन आपको माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव को भांग, बेलपत्र, धतूरा, मदार, गाय का दूध, शहद, गंगा जल आदि अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी और आपके जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर हो जाएंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 04:17 बजे से दोपहर 03:45 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की दशमी 15 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र 20 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र व्यतिपात योग 13 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग धनु में चंद्रमा 26 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 39 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 09 मार्च को प्रात: 04 बजकर 01 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर 03 बजकर 56 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण दशमी है। आज सोमवार के दिन शिव पुराण, शिव चालीसा और शिव मन्त्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.