Aaj Ka Panchang: पढ़ें 08 जून 2021 का पंचांग, मासिक शिवरात्रि और बड़ा मंगलवार आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 08 जून 2021 और दिन मंगलवार है। दिन में 1125 बजे से चतुर्दशी तिथि लग रही है ऐसे में मासिक शिवरात्रि आज है। आज ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगलवार है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 08 जून 2021 और दिन मंगलवार है। दिन में 11:25 बजे से चतुर्दशी तिथि लग रही है, ऐसे में मासिक शिवरात्रि आज है। आज रात्रि मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाएगी। आज ज्येष्ठ मास का दूसरा मंगलवार है, इसे बड़ा मंगलवार कहते हैं। बड़े मंगलवार को रुद्रावतार हनुमान जी की आराधना की जाती है। आज की दिन शिव आराधना के लिए अति उत्तम है क्योंकि हनुमान जी भी शिव अंश ही हैं और आज मासिक शिवरात्रि भी है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
विशेष: नक्षत्र एवं योग वृद्धि।
आज की भद्रा: प्रात: 11:25 बजे से रात्रि के 12:42 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 11 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी भरणी नक्षत्र 05 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र अतिगण्ड योग 05 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग मेष में चंद्रमा 12 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 18 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय 09 जून को प्रात: 04 बजकर 26 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम को 05 बजकर 33 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 05 बजकर 36 मिनट से 09 जून को प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक।
अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।
आज ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी है। आज बड़े मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना उत्तम रहता है। हनुमाज जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।