Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अप्रैल 2021 का पंचांग, भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 06 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज दोपहर से देर रात तक भद्रा है। इसमें कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 06:14 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 06:14 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अप्रैल 2021 का पंचांग, भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 06 अप्रैल 2021 का पंचांग, भद्रा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज 06 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज दोपहर से देर रात तक भद्रा है। इसमें कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। पूजा के समय उनको लाल पुष्प, लंगोट और बूंदी का लड्डू अर्पित करना चाहिए। उनकी कृपा से सभी संकट टल जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:10 बजे से रात्रि के 02:10 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की दशमी 26 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी श्रवण नक्षत्र 26 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र सिद्धि योग 15 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 42 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 07 अप्रैल को तड़के 03 बजकर 33 मिनट पर होगा। आज के चंद्र का अस्त 07 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 58 मिनट से शाम को 05 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण दशमी है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ और बजरंगबली के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.