Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: 05 दिसंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 05 दिसंबर रविवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मान्य है। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी लेकिन इसका इस दिन क्षय हो रहा है। आज से मार्गशीर्ष या अगहन माह के शुक्ल पक्ष की शुरूआत हो रही है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 06:00 PM (IST)
Aaj Ka Panchang:  05 दिसंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: 05 दिसंबर 2021 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 05 दिसंबर रविवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि मान्य है। हालांकि प्रतिपदा तिथि सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक ही रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी लेकिन इसका इस दिन क्षय हो रहा है। आज 05 दिसंबर से मार्गशीर्ष या अगहन माह के शुक्ल पक्ष की शुरूआत हो रही है। इस पक्ष में विवाह पंचमी और गीता जयंति का पर्व मनाया जाएगा। रविवार के दिन भगवान सूर्य के पूजन का दिन होता है। आज के दिन सूर्य देव के पूजन और मंत्र जाप से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

05 दिसंबर 2021 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: रूद्र व्रत।

विशेष: द्वितीया तिथि की क्षय।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 09 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया ज्येष्ठा नक्षत्र 07 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र सूल योग 24 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग वृश्चिक में चंद्रमा 07 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज शाम 07 बजकर 59 मिनट पर होगा और चंद्र के अस्त का समय शाम को 06 बजकर 25 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात को 11 बजकर 17 मिनट से अगले दिन दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.