Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 01 मार्च 2021 और दिन सोमवार है। आज तृतीया तिथि की क्षय हो रही है और भद्रा शाम से लेकर अगले दिन प्रातकाल तक रहेगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:22 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:22 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 01 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 01 मार्च 2021 और दिन सोमवार है। आज तृतीया तिथि की क्षय हो रही है और भद्रा शाम से लेकर अगले दिन प्रात:काल तक रहेगी। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, मदार, धतूरा, गंगा जल, गाय का दूध आदि अर्पित करना चाहिए। शिव कृपा से आपके जीवन के सभी दुख दूर हो जाएंगे और मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 07:12 बजे से रात्रि के 05:47 बजे तक।

विशेष: तृतीया तिथि क्षय।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 08 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 07 घंटे 37 मिनट तक, तत्श्चात् हस्त नक्षत्र सूल योग 12 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 46 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 21 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 35 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 12 बजकर 03 मिनट से 01 बजकर 31 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण द्वितीया है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण, शिव मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.