सिंहस्थ में अफसरों को मिलेंगे क्यूआर कोड वाले आई कार्ड
सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों को जारी किए जाने वाले कार्ड का दुस्र्पयोग रोकने के लिए मेला प्रशासन ने क्यूआर कोड वाले आई कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है।
उज्जैन। सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों को जारी किए जाने वाले कार्ड का दुस्र्पयोग रोकने के लिए मेला प्रशासन ने क्यूआर कोड वाले आई कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है।
इस कोड के कारण कार्ड का उपयोग अन्य किसी व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकेगा। इस बार मेला क्षेत्र में 11 हजार से अधिक शासकीय सेवकों के अलावा 6 हजार से अधिक वॉलेंटियर तैनात किए जाएंगे। संभागीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
1 अप्रैल से सभी संभागीय अधिकारियों को मेला क्षेत्र में तैनात करने के आदेश जारी होंगे। शासकीय व गैर शासकीय अधिकारियों को खास तरह के परिचय पत्र दिए जाएंगे। इन पर क्यूआर कोड रहेगा।
इसमें अधिकारी का पद, विभाग, स्थान व सौंपे गए दायित्व का भी उल्लेख रहेगा। उप मेलाधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया 26 नवंबर से ड्यूटी के आदेश जारी करना शुरू कर दिया है।