Move to Jagran APP

Panchak 2022: आज से शुरू हुए पंचक, अगले 5 दिनों तक न करें ये काम

October Panchak 2022 शास्त्रों के अनुसार पंचक के दौरान कई तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। पंचक की गणना चंद्रमा की स्थिति के हिसाब से की जाती है। जानिए अक्टूबर माह में कब से शुरू हो रहे हैं पंचक।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:31 AM (IST)
Panchak 2022: आज से शुरू हुए पंचक, अगले 5 दिनों तक न करें ये काम
Panchak 2022: अक्टूबर माह में कब से शुरू हो रहे हैं पंचक

नई दिल्ली, October Panchak 2022:  हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक या फिर शुभ काम को करने से पहले शुभ-अशुभ मुहूर्त का जरूर ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य में व्यक्ति जरूर सफल होता है। वहीं मांगलिक कार्य अच्छे से संपन्न हो जाते हैं और भविष्य में भी अच्छा फल मिलता है। पंचांग के अनुसार, हर मास में 5 दिन ऐसे होते हैं जिनमें किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन पांच दिनों को पंचक नाम से जानते हैं। आज से पंचक की शुरुआत हो चुकी है। जानिए इन 5 दिनों में कौन से काम नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

अक्टूबर 2022 में पंचक कब से कब तक

अक्टूबर माह में पंचक प्रारंभ : 06 अक्टूबर 2022, गुरुवार, सुबह 08 बजकर 28 मिनट से शुरू

अक्टूबर माह में पंचक समाप्त: 10 अक्टूबर 2022, सोमवार शाम 04 बजकर 02 मिनट तक

कैसे होती है पंचक की गणना

शास्त्रों के अनुसार, पंचक की गणना चंद्रमा और नक्षत्र के हिसाब से की जाती है। जब चंद्रमा कुभ या मीन राशि में होता है या फिर घनिष्ठा,शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में जाता है,तो पंचक का योग बनता है।

पंचक के दौरान न करें ये काम

आमतौर पर गुरुवार के दिन होने वाले पंचक के दिन सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही नहीं है।

'अग्नि-चौरभयं रोगो राजपीडा धनक्षतिः।

संग्रहे तृण-काष्ठानां कृते वस्वादि-पंचके।।

पंचक के दौरान इन पांच कामों को करने की मनाही होती है। इस श्लोक के अनुसार, पंचक के दौरान लकड़ी एकत्र करना, घर की छत डालना, दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना, चारपाई बिनना या नया पलंग खरीद कर लाना और अंतिम संस्कार की मनाही होती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.