Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    October Festival List 2024: अक्टूबर के महीने में व्रत और त्योहारों की भरमार, नोट करें सभी पर्वों की डेट

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 12:57 PM (IST)

    अक्टूबर को महत्वपूर्ण माना जाता है। कई लोगों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस माह में शारदीय नवरात्र दशहरा और करवा चौथ समेत आदि खास व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। अक्टूबर के महीने की शुरुआत के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस माह में मनाए जाने वाले पर्व (October 2024 Festival List) के बारे में।

    Hero Image
    October Vrat Tyohar 2024: अक्टूबर माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri 2024) का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा इस माह में कई अन्य खास व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे कि पापांकुशा एकादशी, दुर्गा विसर्जन और धनतेरस समेत आदि,  जिनका सभी का विशेष महत्व है, तो ऐसे में चलिए अक्टूबर की शुरुआत होने से पहले जान लेते हैं कि इस महीने में कौन से त्योहार और व्रत (October 2024 Vrat List) पड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्टूबर 2024 व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

    • 02 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाएगी।
    • 03 अक्टूबर की शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।  
    • 10 अक्टूबर नवपत्रिका पूजा की जाएगी।  
    • 11 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी और दुर्गा महाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।  
    • 12 अक्टूबर को दशहरा और शारदीय नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा।
    • 13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन है।
    • 14 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत है।
    • 15 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है।
    • 17 अक्टूबर को अश्विन पूर्णिमा और तुला संक्रांति मनाई जाएगी।  
    • 20 अक्टूबर को करवा चौथ और कार्तिक संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।  
    • 28 अक्टूबर को रमा एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 29 अक्टूबर को धनतेरस और प्रदोष व्रत है।
    • 30 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि,काली चौदस और हनुमान पूजा है।
    • 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है।  

    यह भी पढ़ें: Navratri 2024 Hawan Vidhi: नवरात्र में इस सरल विधि से करें हवन, माता रानी का होगा आगमन

    शारदीय नवरात्र 2024 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Calendar)

    • 03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
    • 04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    • 05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
    • 06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
    • 07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
    • 08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
    • 09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
    • 10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
    • 11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
    • 12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)

    शारदीय नवरात्रि 2024 घटस्थापना समय (Shardiya Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat)

    पंचांग के अनुसार,  शारदीय नवरात्र के दिन घटस्थापना मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग के दौरान घटस्थापना कर माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: आखिर क्यों शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बोए जाते हैं जौ, कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।