Move to Jagran APP

October Horoscope 2022: अक्टूबर माह इन चार राशियों के लिए है काफी कष्टकारी, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

October Horoscope 2022 अक्टूबर माह में ग्रहों के राजा सूर्य सहित कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में इन ग्रह गोचर का असर कुछ राशियों पर खास होगा। वहीं कई राशियों के जीवन में कई मुश्किलें आएगी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 11:40 AM (IST)
October Horoscope 2022: अक्टूबर माह इन चार राशियों के लिए है काफी कष्टकारी, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
October Monthly Horoscope 2022: अक्टूबर माह इन चार राशियों के लिए है काफी कष्टकारी

नई दिल्ली, October Monthly Horoscope 2022: अक्टूबर माह में कई ग्रहों की स्थिति बदल रही है। ऐसे में कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। वहीं कई राशियों के लिए यह माह चुनौती भरा रह सकता है। बता दें कि अक्टूबर माह में सूर्य के अलावा शुक्र, बुध और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में इन चार राशियों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। जानिए अक्टूबर माह किन राशियों के लिए चुनौती भरा रहेगा।

loksabha election banner

मिथुन राशि

अक्टूबर माह में इस राशि के जातकों के लिए जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस राशि को हर एक चीज जरूरी नहीं है कि मिल जाएं। नौकरी और बिजनेस में भी थोड़ी समस्याओं कासामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने के कारण खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ा सोच समझ कर ही पैसे खर्च करें, वरा कर्ज लेने तक की स्थिति बन सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह थोड़ा चुनौतीभरा हो सकता है। करियर को लेकर इस राशि के जातक थोड़े परेशान हो सकते हैं। वहीं रिश्तों में थोड़ा सा खटास आ सकती है। इसलिए किसी भी बात को कहने से पहले सोचे जरूर, जिससे बाद में पछतावा न रह जाएं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी सी समस्या हो सकती है। अपने रिश्ते को थोड़ा सा समय दें इससे जरूर लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

अक्टूबर माह में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण कन्या राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लवलाइफ वाले जातकों के लिए यह माह थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए थोड़ा सब्र से काम लें, जिससे आपके रिश्ते में प्रेम यूंही बना रहें। इसके साथ ही अपनी वाणी में थोड़ा सा कंट्रोल रखें जिससे कि रिश्तों में खटास उत्पन्न न हो।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह थोड़ा सा परेशान करने वाला हो सकता है। इस माह आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। फिजूल खर्ची का थोड़ा सा ध्यान रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा सचेत रहें, तो बेहतर होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अक्टूबर माह में कई ग्रहों की स्थिति बदल रही है। ऐसे में कई राशियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ भी नौकरी और बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.