Move to Jagran APP

October 2020 Monthly Horoscope: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे मीन राशि के लोग, मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत

October 2020 Monthly Horoscope इस लेख में हम आपको धनु मकर कुम्भ और मीन राशि वालों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं धनु मकर कुम्भ और मीन राशि वालों का अक्टूबर महीने का राशिफल। आइए पढ़ते हैं...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:40 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:40 AM (IST)
October 2020 Monthly Horoscope: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे मीन राशि के लोग, मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे मीन राशि के लोग, मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत

October 2020 Monthly Horoscope: पिछले आर्टिकल में हमने आपको सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का मासिक राशिफल बताया। इस लेख में हम आपको धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के बारे में बताएंगे। चलिए ज्योतिषाचार्य प. दयानंद शास्त्री से जानते हैं धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों का अक्टूबर महीने का राशिफल।

loksabha election banner

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय एवं न्यायालय कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों से बचें। स्थान, पद और अधिकारियों में परिवर्तन सम्भव है। धनु राशि वालों के लिए इस माह मंगल थोड़ा भारी हैं । आप किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचे व अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें। परिवार में कोई नई खुशी आने का संकेत हैं जिस कारण घर में उल्लास का माहौल रहेगा। जॉब कर रहे लोगों को इस माह थोड़ा कम काम होगा व वे अपना समय अन्य कार्यों में दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह के तीसरे सप्ताह में आपके बीमार होने की संभावना हैं इसलिये अपने खानपान को सही रखें। कुछ नई योजनाओं हेतु मन उत्साहित होगा। अपने अंदर कुछ नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

उपाय: किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):

पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मौसमी पीड़ा, दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। माता-पिता का उत्तम सुख रहेगा। स्थानान्तरण का योग। मेहनत से सभी कार्य पूर्ण होंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। आलस्य त्यागें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 1

उपाय: गुनगुने पानी से गरारे करें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):

बुद्धिमत्ता द्वारा हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों को कोई दुखद समाचार मिल सकता हैं जिस कारण उनका यह माह पीड़ा में बीत सकता हैं। परिवार में आपसी कलह होने की भी संभावना हैं लेकिन धैर्य रखने से मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखे व खानपान को संतुलित बनाए रखें। इस महीने यात्रा करने के संयोग भी बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते है। कोई नया वाहन खरीदने का विचार भी आप कर सकते हैं। साहस की वृद्धि, दौड़ धूप की अधिकता, गुप्त शत्रु भय और भाइयों से द्वेष का योग है। शेयर बाजार में लगी पूंजी लाभ देगी। वाद-विवाद में कामयाबी की आशा बनेगी। मामा पक्ष को कष्ट होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी होगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है।

शुभ रंग: मैरुन

शुभ अंक: 4

उपाय: बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):

मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी। लाटरी में हानि का योग है। सोने चाँदी के सट्टे एवं शेयर व स्वल्प लाभ का योग बना है। व्यापार वृद्धि, शत्रुओं पर विजय, आरोग्य वृद्धि का योग बना है। किसी नए संबंध की ओर मन आकर्षित होगा। संयमी व धैर्यवान बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

उपाय: किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें। 

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.