06 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 5 वालों को आज परिवार के शत्रुओं से रहना होगा सावधान!
Numerology Horoscope 06 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 06 फरवरी 2020 का अंक फल।
Numerology Horoscope 06 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 06 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 4 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।
मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)
आज आपको विशेष मान प्राप्त होगा। आज अपने श्रेष्ठ दिन का पूरा लाभ उठाएं, लेकिन साथ ही चोरों और ठगों से सावधान रहें।
मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 तारीख)
मूलांक 2 वालों का अगर संपत्ति के संबंध में कोई केस है तो वह आपके पक्ष में होगा। आप का साहस भी आज बढ़ेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख)
मूलांक 3 वाले आज नया कार्य आरंभ करेंगे। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है। सोने के आभूषणों का ध्यान रखें।
मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)
आज के दिन 4 अंक वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आज नए प्लान पर कार्य कर सकते हैं। शेयर में अचानक लाभ हो सकता है।
मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)
मूलांक 5 वाले आज परिवार के शत्रुओं से सावधान रहें। बंधन योग चल रहा है अत: गलत कार्य न करें। गणेश वंदना करने से कष्ट टल सकते हैं।
मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख)
आज आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन आज किसी की राय न मानें। घर में शुभ कार्यों में ध्यान दें।
मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)
आज मूलांक 7 वालों को अचानक किसी से धन लाभ होगा। आज सुख सुविधा प्राप्त होगी। खाने पीने पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य हानि होगी।
मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)
मूलांक 8 वालों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। आज यश वृद्धि का दिन है।
मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति का है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया
ankguru@gmail.com