01 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 4 वालों को अचानक धन मिल सकता है, निवेश के लिए आज बेहतरीन दिन
Numerology Horoscope 01 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 01 फरवरी 2020 का अंक फल।
Numerology Horoscope 01 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंक फल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 01 फरवरी 2020 का अंक फल। आज का विशेष अंक 4 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।
मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। आज आप को मान सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको चोरों से भी सावधान रहना होगा। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है।
मूलांक 2 (2,11,20 और 29 तारीख)
आज मूलांक 2 वालों के उत्साह और साहस में वृद्धि होगी। आज यदि संपत्ति के मामले कोई फैसला होना है तो वह आपके पक्ष में होगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख)
मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक होगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आज थोड़ा सतर्क रहे, आभूषण खोने का डर है।
मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)
आज के दिन का विशेष अंक 4 है और आपका मूलांक भी 4 है, इसलिए आज आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। आज के दिन कहीं पर पूंजी निवेश करते हैं, तो वह लाभदायक फैसला होगा।
मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए आज का दिन संघर्ष और संकट से भरा होगा। आज के दिन विदेश जाने का प्रयास न करें। आपके पिता को शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख)
आज का दिन मूलांक 6 वाले लोगों के लिए बिजनेस में सफलता लेकर आ रहा है। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज मित्रों के सुझाव को अनसुना करें, वरना हानि हो सकती है।
मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)
मूलांक 7 वाले लोगों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा हुआ है। अचानक धन लाभ का योग है। पाचन विकार से सेहत प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके यश में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा आदि से नौकरी में आपको पहचान मिलेगी। विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज प्रयास करें।
मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)
मूलांक 9 वालों को आज मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी होगा। व्यय भी अधिक हो सकता है। आपके मामा जी का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।
- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया
ankguru@gmail.com