विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vrat Tyohar 2023: धनतेरस से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, जानें- नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 25 Oct 2023 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2023 10:59 AM (IST)

November Vrat Tyohar 2023 नवंबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ धनतेरस दिवाली लोक आस्था ...और पढ़ें

November Vrat Tyohar 2023: जानें- नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि
November Vrat Tyohar 2023: जानें- नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि

HighLights

  1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  2. कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने से साधक द्वारा अनजाने में किए सभी पाप कट जाते हैं।
  3. 17 नवंबर को सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | November Vrat Tyohar 2023: सनात कार्तिक का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, लोक आस्था का महापर्व छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह प्रमुख हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है। इस महीने में गंगा स्नान करने का भी विधान है। साथ ही पूजा, जप-तप और दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक महीने में गंगा स्नान करने से साधक द्वारा अनजाने में किए सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि जानते हैं-

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार-

  • 1 नवंबर को करवा चौथ है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
  • 1 नवंबर को ही वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।
  • 5 नवंबर को अहोई अष्टमी है। इस दिन राधा कुंड स्नान भी है। यह पर्व अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 5 नवंबर को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। ये पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  • 09 नवंबर को रमा एकादशी है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  • 10  नवंबर को धनतेरस है। यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन खरीदारी की जाती है। इस दिन ही प्रदोष व्रत है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
  • 11  नवंबर को मासिक शिवरात्रि है। इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।
  • 12  नवंबर को दीपवाली है। यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। इसके अलावा, काली पूजा, शारदा पूजा भी दिवाली तिथि पर है।
  • 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा है और 14 नवंबर को भाई दूज है।
  • 16 नवंबर को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • 17  नवंबर को वृश्चिक संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 19 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व छठ है। इसकी शुरुआत नहाय खाय के दिन से होती है। इस वर्ष 17 नवंबर को नहाय खाय है, 18 नवंबर को खरना है। वहीं, 19 नवंबर को शाम का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन 20 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। 19 नवंबर को ही भानु सप्तमी है।
  • 20 नवंबर को गोपाष्टमी है। वहीं, 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है और 24 नवंबर को तुलसी विवाह है। इसके अलावा, 24 नवंबर को प्रदोष व्रत है और 25 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी है। जबकि, 26 नवंबर को देव दिवाली है। इसके अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा है।  

यह भी पढ़ें- कब है देवउठनी एकादशी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'