Move to Jagran APP

November 2022 Rashi Parivartan: नवम्बर में बुध और सूर्य देव इस राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को होगा फायदा

November 2022 Rashi Parivartan राशि परिवर्तन का महत्व ज्योतिष शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। प्रत्येक राशि एक निर्धारित अवधि में ग्रह गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:44 PM (IST)
November 2022 Rashi Parivartan: नवम्बर में बुध और सूर्य देव इस राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को होगा फायदा
November 2022 Rashi Parivartan: नवम्बर माह में बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है।

नई दिल्ली November 2022 Rashi Parivartan: ज्योतिष विज्ञान में राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि इस वर्ष नवम्बर 2022 माह में एक अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। दो प्रमुख ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे जिससे कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 13 नवम्बर को बुध देव वृश्चिक राशि (Budh Gochar 2022) में प्रवेश करेंगे और इसके तीन दिन बाद 16 नवम्बर के दिन सूर्य देव (Surya Gochar 2022) इसी राशि में गोचर करेंगे। इस ग्रह गोचर से कई जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी और उनके कई कार्य सफल होंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए है नवम्बर 2022 राशि परिवर्तन सबसे लाभकारी।

loksabha election banner

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव इस राशि के पांचवे और दूसरे भाव से स्वामी हैं। इस राशि परिवर्तन से उनके कोरोबार में लाभ मिलेगा इसकी सम्भावना प्रबल है। इसके आपके कार्यस्थल पर भी आप लाभ हासिल करेंगे।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उन्हें भी सफलता मिल सकती है। साथ ही सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा होगा।

कर्क राशि

सूर्य देव इस राशि के दूसरे भाव के स्वामी हैं। इस राशि परिवर्तन से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही यह समय छात्रों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इन दोनों ग्रह गोचर से पुराने विवाद राहत मिलेगी इसकी सम्भावना अधिक है।

तुला राशि

नवम्बर 2022 में सूर्य और बुध के गोचर से इन राशियों को बहुत लाभ हासिल होगा। आय में बढ़ोतरी की सम्भावना अधिक है और करियर में भी आपको सफलता मिलेगी। इसके साथ घर-परिवार में भी शांति बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.