Move to Jagran APP

बुरे सपने सता रहे हैं तो इन उपायों करें तुरंत

सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार सपने आते रहते है, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2016 12:28 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 12:32 PM (IST)
बुरे सपने सता रहे हैं तो इन उपायों करें तुरंत

सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार सपने आते रहते है, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इस उपायों को अपना कर हम बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं। आप भी अपनाओ इन्हें...

loksabha election banner

बुरा या डरावना सपना आने पर समान्यत: नींद उड़ जाती है। वह आधी रात में ही नींद से जाग कर सपने में हुई घटना के बारे में सोचता रहता है। अग्निपुराण के अनुसार, ऐसा सपना देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसी करने से वह स्वप्न दिमाग से निकल जाता है। सुबह उठने पर आधी रात के सपने याद नहीं रहते और शांत मन के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

कई बार सपनों का कारण घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा भी होती है। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। तिल का हवन करने के यह काम किया जा सकता है। हवन से घुएं से वातावरण शुद्ध होता है। कहा जाता है जिस घर में नियमित हवन किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है। नियमित रूप से तिल का हवन करने पर बुरे सपनों से बच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.