Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neem Karoli Baba: रोज सुबह करें नीम करोली बाबा के सुझाए हुए ये काम, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार का मुंह

    Updated: Wed, 22 May 2024 05:52 PM (IST)

    नीम करोली बाबा को 20वीं सदी के महान संतों में शामिल किया जाता है। कई मान्यताओं के अनुसार उन्हें हनुमान जी का अवतार कहा गया है। इनके द्वारा दिए गए विचारों को लोग आज भी अपनाते हैं। ऐसे में नीम करोली बाबा ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें सुबह के समय ध्यान में रखा जाए तो जीवन में असीम सफलता प्राप्त होती है।

    Hero Image
    Neem Karoli Baba रोज सुबह करें नीम करोली बाबा के सुझाए हुए ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Neem Karoli Baba Dham: उत्तराखंड में स्थित नीम करोली बाबा के कैंची धाम में लोग अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। नीम करोली बाबा द्वारा दी गई शिक्षाओं को जीवन में उतारने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि इस विषय में नीम करोली बाबा क्या कहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस समय उठें

    नीम करोली बाबा कहते हैं कि रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालें। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह लगभग 04 बजे से लेकर 05 बजकर 30 के बीच होता है। इस समय में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है, इसलिए इसे एक दिव्य मुहूर्त माना जाता है। जो व्यक्ति इस मुहूर्त में उठता है, उसपर सदैव देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

    उठते ही करें ये काम

    सुबह उठकर सबसे पहले अपने हथेलियां के अग्र भाग का दर्शन करना चाहिए। क्योंकि हमारी हथेलियां में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसके साथ ही सुबह उठने के बाद स्नान आदि से निवृत होकर अपने इष्ट देव की आराधना जरूर करें। अब उन्हें स्मरण करते हुए उनके समक्ष दीपक जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें।

    हर कार्य में मिलेगी सफलता

    सुबह उठने के बाद कुछ समय मौन रहने की आदत बनानी चाहिए, क्योंकि इस समय हमारे शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। ऐसे में हमें इस ऊर्जा को बोलने या फिर बुरी बातें सोचने में खर्च नहीं करना चाहिए। नीम करोली बाबा का मानना है कि मौन रहने से व्यक्ति के शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती रहती है, जो उसे हर कार्य में कुशल बनती है।

    यह भी पढ़ें - Buddha Purnima 2024: यहां स्थित है शयन मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा, जानें इसकी खासियत

    बनी रहेगी सुख-समृद्धि  

    सुबह सबसे पहली रोटी गौ माता को जरूर खिलानी चाहिए। हिंदू धर्म में माना गया है कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।