यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Name Astrology: परिवार की किस्मत चमका सकती हैं इन नामों की लड़कियां, जानिए क्या कहता है नाम ज्योतिष
Name Astrology हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं नाम ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का नाम विशेष ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Name of Girls: ज्योतिष शास्त्र की कई विधाएं होती हैं, जिसके अनुसार व्यक्ति की राशि, जन्म तिथि और नाम के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत-सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। इसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र की ही एक विधा है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके गुण और दोष के बारे में पता लगाया जा सकता है।
A नाम की लड़कियां
नाम ज्योतिष के अनुसार A नाम की लड़कियां मेहनती होती हैं। यह अपनी लगन और मेहनत से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेती हैं। साथ ही अपने परिवार वालों के लिए भी बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं।
D नाम की लड़कियां
नाम ज्योतिष के अनुसार D नाम की लड़कियां भी अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। साथ ही यह भी माना गया है, कि इस नाम अक्षर की लड़कियां अपने जीवन में बहुत सफलता हासिल करती हैं।
P नाम की लड़कियां
अंग्रेजी के अक्षर P को भी नाम ज्योतिष में बहुत शुभ माना गया है। नाम ज्योतिष के अनुसार इस नाम की लड़कियां अपने माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। यह मेहनत से अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करती हैं।
यह भी पढ़ें - Sindoor Significance: सुहागिन महिलाएं क्यों लगाती हैं सिंदूर, जानिए इसके वैज्ञानिक कारण भी
C नाम की लड़कियां
ज्योतिष नाम के अनुसार जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू होता है। ये लड़कियां जन्म से ही अपने परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। खासकर ये लड़कियां पिता के भाग्य में वृद्धि करती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
