Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nahay Khay 2024 Wishes: आज से हुआ छठ पर्व का शुभारंभ, अपनों को दें नहाय-खाय की शुभकामनाएं

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 11:48 AM (IST)

    आज यानी मंगलवार 05 नवंबर से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस पर्व को लोक आस्था का महापर्व भी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ पूजा का विधान है। ऐसे में आप इन शुभ संदेशों द्वारा अपनों को नहाय-खाय पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    Hero Image
    Nahay Khay 2024 Wishes: नहाय-खाय की शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस पूजा में उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। माना जाता है कि छठी मैय के विधि-विधान पूर्वक पूजन से साधक को आरोग्यता, सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति हो  सकती है। इस बार छठ महोत्सव 05 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाला है। ऐसे में अपने प्रियजनों व मित्रों को नहाय-खाय पर्व की शुभकामनाएं (Chhath Puja 2024 Nahay Khay Wishes) भेजकर उनके लिए इस पर्व को और भी यादगार बना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहाय-खाय की शुभकामनाएं (Nahay Khay 2024 Wishes)

    छठ का पर्व आया

    अपने साथ खुशियां अपार लाया

    सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने

    फिर से एक बार छठ का पर्व आया

    हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार

    मुबारक हो आपको छठ का त्योहार

    नहाय खाय की शुभकामनाएं

    ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ

    छठी मैया के गुण गाओ

    जय छठी मैया

    नहाय खाय की शुभकामनाएं 


    सात घोड़ों के रथ पर सवार,

    भगवान सूर्य आएं आपके द्वार

    किरणों से भरे आपका घर संसार

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें - Chhath Puja 2024 Nahay Khay: नहाय-खाय के दिन इन कार्यों को करने से बचें, जानें क्या करें और क्या न करें?

    कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,

    खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात

    सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,

    सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं


    छठ पर्व सबके जीवन में खुशियां लाए

    सबके घर को सुख-संपन्नता और यश से भर दे

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

    खुशियों का त्योहार आया है

    सूर्य देव से सब जगमगाया है

    खेत खलिहान धन और धान

    यूं ही बनी रहे आपकी शान

    नहाय खाय की शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें - Chhath Puja 2024: आज से शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें क्या है नहाय-खाय की परंपरा

    मंदिर की घंटी, आरती की थाली

    नदी के किनारे सूरज की लाली

    जिंदगी में आए खुशियों की बहार

    शुभ हो आपका छठ का त्योहार

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं


    छठ पूजा का पावन पर्व,

    करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,

    आपको मिले सुख-समृद्धि अपार.

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं

    जो है जगत का पालनहार,

    सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,

    न कभी रुके, न कभी देर करे,

    ऐसे हैं हमारे सूर्यदेव,

    आओ मिलकर करें इस छठ पर उनकी पूजा,

    नहाय खाय 2024 की शुभकामनाएं


    छठ पूजा का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को आनंद,

    शांति और समृद्धि से रोशन करें

    छठ पूजा व नहाए खाए 2024 की शुभकामनाएं


    जल आपकी आत्मा को शुद्ध करें

    और सूर्य की किरणें आपके मार्ग में प्रकाश लाएं

    नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं!