Move to Jagran APP

सुबह के समय इन चीजों का दिखना है बेहद शुभ, समझ लीजिए कि मिलने वाली है धन-दौलत

Morning Good Luck Sign ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी हुई हैं तो पूरा दिन खुशी के साथ बीत जाता है। इसी तरह सुबह के समय इन चीजों का दिखना या फिर सुनना काफी शुभ माना जाता है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 31 May 2022 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 08:17 AM (IST)
सुबह के समय इन चीजों का दिखना है बेहद शुभ, समझ लीजिए कि मिलने वाली है धन-दौलत
Morning Good Luck Sign सुबह के ये संकेत होते हैं शुभ

नई दिल्ली, Morning Good Luck Sign: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि सुबह के समय कुछ शुभ चीजें दिख जाए, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। पूरे दिन किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि सुबह का समय का वातावरण सबसे ज्यादा सकारात्मक होता है। ऐसे में कुछ अच्छे संकेत मिलने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी कारण ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि व्यक्ति को सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। क्योंकि हमारे हाथ में मां सरस्वती के साथ ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसा करने से हमेशा सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में कुछ संकेतों के बारे में बताया है। अगर सुबह उठते ही ये चीजें दिखें या फिर सुनाई दें, तो यह काफी शुभ होता है। जानिए सुबह के समय किन चीजों को देखने या सुनने से दिन अच्छा बीतता है।

loksabha election banner

सुबह इन चीजों का देखना है शुभ

सुबह उठते ही अगर आपको चिड़ियों की चहचहाहट सुनने को मिल जाए तो जान लें कि आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

अगर कोई सुहागिन महिला श्रृंगार किए हुए पूजा करती हुई या पूजा थाल लिए नजर आए तो यह शुभ माना जाता है। आपको कोई बड़ा काम मिलने वाला है।

सुबह के समय सफेद फूल, हाथी का दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी चीजें दिखने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं।

सुबह उठते ही दूध, दही आदि दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह अच्छे भाग्य की ओर इशारा करता है।

सुबह के समय गाय का दिखना ही शुभ माना जाता है। इससे आपको धन लाभ मिलेगा।

अगर सुबह से समय कोई झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करता हुआ नजर आएं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि उस दिन आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।

अगर सुबह के समय श्रीफल, शंख, सुपारी आदि का दिखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी चीजें दिखने से धन लाभ मिलने वाला है।

अगर सुबह उठते ही मंदिर या फिर घर से ही घंटियों के बजने की आवाज आए, तो यह भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा होने से को शुभ समाचार आपको मिलने वाला है और कोई बिगड़ा हुआ काम आज अचानक बन जाएगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.