Move to Jagran APP

May 2021 Rashifal: इस माह में कैसी रहेगी आपकी किस्मत? पढ़ें मई 2021 का मासिक राशिफल

May 2021 Rashifal मई 2021 का प्रारंभ हो गया है। कुछ राशि वालों की किस्मत चमकेगी तो कुछ लोगों को नई संभावनाएं मिलने वाली हैं तो कुछ लोगों को नई चुनौतियां मिलेंगी। जानते हैं मई 2021 का मासिक राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 07:54 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 08:34 AM (IST)
May 2021 Rashifal: इस माह में कैसी रहेगी आपकी किस्मत? पढ़ें मई 2021 का मासिक राशिफल
May 2021 Rashifal: इस माह में कैसी रहेगी आपकी किस्मत? पढ़ें मई 2021 का मासिक राशिफल

May 2021 Rashifal: मई 2021 का प्रारंभ हो गया है। इस माह में लोगों के लिए नई उम्मीदें, संभावनाएं, उपलब्धियां और चुनौतियां आने वाली हैं। कुछ राशि वालों की किस्मत चमकेगी, तो कुछ लोगों को नई संभावनाएं मिलने वाली हैं, तो कुछ लोगों को नई चुनौतियां मिलेंगी। आज जागरण अध्यात्म में ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय से जानते हैं मई 2021 का मासिक राशिफल।

loksabha election banner

मेष: इस माह कोई नया कदम उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार के क्षेत्र में परिस्थितियां आपको हल्का कष्ट पहुँचा सकती हैं पर कोई हानि नहीं होगी। धार्मिक/मांगलिक/आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी, परन्तु खान-पान में व्यवधान उत्पन्न होंगे। दबाव और व्यस्तता वाला समय है, लेकिन आप तालमेल बैठा सकेंगे। कड़ी मेहनत और धन का प्रवाह बना रहेगा। किसी ऐसी समस्या या विवाद के निपटारे के लिए आपको कठोर मेहनत करनी होगी और आप लम्बा समय उसके लिए देंगे, जो आपकी करनी का फल नहीं है। पर्याप्त आराम और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। घरेलू मसलों के लिए आपके पास ढेर सारी ऊर्जा है।

वृष: शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपके प्रयास आपको उम्मीदों से भी अधिक परिणाम दिलाएंगे। मित्रों, सहयोगियों, साथियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। काम की रफ्तार कुछ कुछ धीमी हो जाएगी व आपके पास अपने लिए कुछ करने का समय होगा। आराम का अनुभव करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें, अपने संस्कारों पर, इन सबमें से अपने प्रिय पर जिसके साथ की आपको जरूरत है व परिवार का आनन्द लें। यहां तक कि अजीज दोस्तों, सहयोगियों माता पिता व बच्चों पर भी भरोसा रखें।

मि​थुन: अब लोगों को आपका महत्व समझ आने लगा है, लिहाजा उनके साथ आपके सम्बन्ध विकसित हो रहे हैं। आपके नजरिये में व्यापक बदलाव आया है। कई बार बहुत सी ऐसी घटनाएं भी होंगी, जो होनी नहीं चाहिए। सफलता और खुशियां निश्चित रूप से आपके खाते में होंगी। आपका आकर्षण और साहस आपकी राह को आसान बनाएंगे। रोमांस जीवन में सन्तुष्टि और खुशियां लाएगा। भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सम्मेलनों, बैठकों आदि में आपका प्रदर्शन शानदार परिणाम दिखाएगा। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 9 है।

कर्क: प्राइवेट संस्थाओं में काम कर रहे व्यक्तियों को बेरोजगारी का दुःख सहना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप ठीक से नहीं कर पाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों का वहन कुशलतापूर्वक करेंगे, लेकिन आप महसूस करेंगे कि काम और मनोरंजन न तो आपको आकर्षित कर पा रहे हैं और न ही उनसे आपका उत्थान होता है। आपके वायदे अब कोई मायने नहीं रखते हैं। सबसे बड़ी चीज यह है कि आपने हर तरह से सामना करना सीखा हुआ है। अब आप अपने जीवन की तस्वीर को रंग भरकर बड़े कैनवास पर उतारना चाहते हैं। गहन अध्ययन, सीखना, नए-नए कौशल प्राप्त करना व इन्हीं विषय-वस्तु पर यात्रा करना, आपको व्यस्त रखेगा।

सिंह: दूसरों पर अन्धविश्वास करने से बचें। परिवार में भरा-पूरापन रहेगा। रचनात्मक कार्य, बच्चे, पालतू जानवर, आश्रित लोगों की बेहतरी का समय, यहां तक कि आपके पेड़-पौधों, फूल-पत्तियों में भी बहार का समय है। सहयोग, सहकर्मी तथा सहयोगी आज इन तीनों का सहयोग रहेगा, इसी के साथ ही आप समाज और राजनीतिक हितों की भी चिन्ता करेंगे, पर अपने परिवार को पूरी प्राथमिकता देंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, न केवल परिवार बल्कि दोस्त भी आपको पूरा समर्थन, सलाह तथा आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारियां निबाहेंगे।

कन्या: आप यथार्थ से जुड़े रहेंगे। नई परियोजना/उपक्रम लाभ दिलाएगा। महत्वपूर्ण सुधार और बेहतर पारिवारिक जीवन इस पूरे महीने जारी रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके लिए अधिकार और उपलब्धियों से भरपूर एक लाजवाब दिन, मगर साथ ही कड़ी मेहनत या भागम-भाग भी। काम के मोर्चे पर तेजी से हो रहे बदलाव के कारण भी आपको मेहनत से काम करने पर मजबूर करेंगे। काम की स्थितियों के बारे में गहन विचार से आप समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। घर, परिवार तथा काम में आपके अन्दर जवाबदेही की भावना रहेगी।

तुला: परिवार में किसी प्रकार का हल्का विवाद सम्भावित है, अगर धैर्य बनाये रहेंगे तो सारी बातें स्वतः निपट जायेंगी। तनाव को दूर करने के लिए जीवन संगिनी को लेकर कहीं सैर कर आयें, शांति मिलेगी। अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिये अधिक श्रम पड़ेगा। छात्रों के लिये विशेष संघर्ष का समय है। शैक्षिक क्षेत्र में जल्द ही कोई निर्णय लेना होगा। किसी योग्य व्यक्ति के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर-सट्टे का काम करने वाले व्यक्ति विशेष सतर्कता बरतें। अनियमित दिनचर्या के कारण हल्का सा स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।

वृश्चिक: दूसरों के विवादों में उलझने की भूल से विरोधी बढ़ेंगे। काम में रूकावट आयेगी। योजनायें अधूरी रहेंगी। स्थिति में परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। बिना सोचे कार्य में पछतावा, आर्थिक कमी, व्यय की अधिकता, स्वजनों से विवाद। हो सकता है कि पल भर के लिए आपको यह खयाल आया हो कि आपके पास अपना कहने को एक भी पल नहीं हैं, लेकिन अब यह शिकायत नहीं रहेगी। इस पक्ष में आप आय, सम्पत्ति, परिसम्पत्ति, दस्तावेजों, कानूनी कागजातों, उपबन्धों और बारीक छपी शर्तों पर अधिक ध्यान देंगे। यात्रा और भविष्य की धन सम्बन्धी परियोजनाओं में वृद्धि के संकेत हैं।

धनु: आप व्यक्तिगत मुद्दों, बच्चों, अपने स्वास्थ्य, घर, अपनी भविष्य की योजनाओं आदि पर अधिक ध्यान देंगे, हो सकता है कि स्थानान्तरण या विदेश प्रवास की योजना भी बनाएं। यह ऐसा दौर है, जो आमतौर पर आपकी राशि में नहीं आता है। मानसिक शान्ति, भीतरी शान्ति, सुकून मिलेगा। आपको निश्चित रूप से इनकी जरूरत भी है और ये आपको उन तमाम गतिविधियों में मदद देगी, जो आपने हाल में शुरू की हैं। आन्तरिक स्वतन्त्रता का अहसास पाने के लिए आप अपनी प्रेरणा, विचारों, और ध्यान पर ज्यादा जोर देंगे।

मकर: आप कोई बड़ा जोखिम उठायेंगे। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सम्पर्क होगा जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा पूंजी फंसानी पड़ेगी। आवभगत, पार्टियां, खाना पीना सब है। सेहत, घरेलू कार्यक्रमों, दिनचर्या को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। सम्बन्धों को कुछ ऐसी दिशा मिली है कि ये सुखानुभूति देने वाले हो गए हैं, कुल मिलाकर जीवन में सहजता बोध बना रहेगा। हर तरह के सम्बन्ध और भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। काम और घर की मांगे दबाव का रूप ले सकती हैं। अलबत्ता, दोनों ही सन्तोष भी प्रदान करेंगी। व्यापार में मुनाफा नए गठबन्धन, उपक्रम शुरू होने के आसार हैं।

कुंभ: धैर्य और सतर्कता बनाये रखने की आवश्यकता है। समय भाग-दौड़ में बीत जायेगा, और नतीजा कुछ भी नहीं, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव दोनों सतायेंगे। शेयर सट्टे से दूर रहकर अपना धन बचा सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में भी असफलता हाथ आयेगी।नए कार्यों में दिलचस्पी पैदा होगी। अब आप स्वयं को समूह के एक हिस्से के तौर पर महसूस करेंगे। मौज-मस्ती, पिकनिक, छोटी-मोटी यात्राएं, मनोरंजन के लिए उचित समय है। प्रणय सम्बन्धों में गहराई आएगी। ऐसे आरामदायक और सुकून भरे माहौल में सुस्ताने का अपना अलग मजा होगा। किसी खास मित्र के साथ बेहतर समझ विकसित होगी।

मीन: मूड भले ही हल्का और सुकूनमय हो, मगर दिमाग में काम/व्यवसाय/व्यापार ही उमड़ घुमड़ रहा है। ऊर्जा का उच्च स्तर आपको भौतिक सामाजिक व्यावसायिक तथा भावनात्मक धरातलों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।आपकी आत्मप्रतिष्ठा में वृद्धि के आसार और तदनुसार रूतबा प्रतिष्ठा मान्यता सार्वजनिक छवि में सुधार होगा। नए उपक्रमों और परियोजनाओं के बारे में आप न सिर्फ विचार करेंगे, बल्कि उन्हें शुरू भी करेंगे। लापरवाही न बरतें अन्यथा भारी वित्तीय नुकसान होने की सम्भावना है। आप घर-परिवार के फंड स्टॉक, मुनाफा आदि के मोर्चे पर व्यापक सन्दर्भों में विचार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.