विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mauni Amavasya 2024: फरवरी में कब है मौनी अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Wed, 07 Feb 2024 12:07 PM (IST)

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया गया है। इस बार माघ माह में अमावस्या तिथि 9 फरवरी ...और पढ़ें

Mauni Amavasya 2024: फरवरी में कब है मौनी अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mauni Amavasya 2024: फरवरी में कब है मौनी अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

HighLights

  1. माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम जाना जाता है।
  2. मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।
  3. इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया गया है। इस बार माघ माह में अमावस्या तिथि 9 फरवरी दिन शुक्रवार को है। माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस खास तिथि पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। अमावस्या के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में।

मौनी अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या की तिथि की शुरुआत 09 फरवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 10 जनवरी को सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 09 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ देव होंगे प्रसन्न

मौनी अमावस्या पूजा विधि

मौनी अमावस्या के दिन सुबह उठे और दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के ध्यान से करें। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर और दान करें। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है, तो घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान करें। मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी या गंगाजल और पानी से स्नान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें और अपनी श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करें।

मौनी अमावस्या का महत्व

माना जाता है कि अमावस्या की सभी तिथियों में से मौनी अमावस्या को बेहद उत्तम माना गया है। इस खास अवसर पर मौन रहना शुभ होता है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना फलदायी होता है। इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा दान भी किया जाता है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2024 Upay: मौनी अमावस्या पर कर लें इनमें से कोई एक काम, बना रहेगा पितरों का आशीर्वाद


डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'