Move to Jagran APP

Mars Transit Dec 2021: जानिए, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन है किन राशियों के लिए शुभ

Mars Transit Dec 2021 ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह ने 5 दिसंबर को अपनी राशि में परिवर्तन किया है। ज्योतिषगणना के अनुसार मंगल ग्रह तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में मंगल का ये गोचर 4 जनवरी 2022 तक रहेगा।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:58 PM (IST)
Mars Transit Dec 2021: जानिए, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन है किन राशियों के लिए शुभ
Mars Transit Dec 2021: जानिए, मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन है किन राशियों के लिए शुभ

Mars Transit Dec 2021: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल ग्रह ने 5 दिसंबर को अपनी राशि में परिवर्तन किया है। ज्योतिषगणना के अनुसार मंगल ग्रह तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में मंगल का ये गोचर 4 जनवरी 2022 तक रहेगा। भारतीय ज्योतिष में मंगल ग्रह का सेनापति माना जाता है।उनका ये राशि परिवर्तन अन्य राशियों और उनके जातकों के जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ है तो कुछ राशियों के लिए मिलेजुले प्रभाव का है। आइए जानते हैं मंगल ग्रह का ये राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए अच्छे संकेत ले कर आरहा है.....

loksabha election banner

1.मिथुन राशि –

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ समाचार ले कर आया है। इस काल में भाग्य इन राशि के जातकों का सहयोगी रहेगा। नया व्यापार करने या नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए उत्तम समय है।

2. सिंह राशि –

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर धन निवेश और मकान या जमीन की खरीद के लिए लाभदायक संयोग का निर्माण कर रहा है। मित्रों और पारिवार के लोगों का भी सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें।

3. कन्या राशि –

कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरीपेशा करने वाले दोनों ही लोगों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है।

4. तुला राशि -

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल राशि के ये परिवर्तन जोश और उत्साह में वृद्धि लाएगा। साहस और जोश के कार्य करने में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। लेकिन अपनी आक्रामकता को नियंत्रण में रखें, व्यर्थ विवाद में पड़ने से बचें।

5.मकर राशि –

मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर आर्थिक दृष्टी से लाभ के संकेत ले कर आरहा है। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों का समाधान होगा। पारिवारिक कलह दूर होगी और जीवन में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.