Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 11:31 AM (IST)

    Margashirsha Purnima 2023 मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन (Margashirsha Purnima Puja) जो भक्त सच्ची भक्ति के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं उनके घर में सदैव सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिसे व्रत से पहले अवश्य जान लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Purnima 2023: ज्योतिष शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के व्रत को बहुत शुभ माना गया है। इस माह साल की अंतिम पूर्णिमा मनाई जाएगी, जो 26 दिसंबर को पड़ रही है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस दिन (Margashirsha Purnima) सच्ची भक्ति के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके घर में सदैव सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसे व्रत से पहले अवश्य जान लेना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें ?

    • श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत रखें।
    • भगवान विष्णु की पूजा करें।
    • इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
    • इस दिन मंत्र जाप करना लाभकारी माना गया है।
    • पूर्णिमा पर खीर का भोग लगाना पुण्यदायी माना जाता है।
    • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करना चाहिए।
    • पूर्णिमा पर सात्विक भोजन करना चाहिए।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या न करें ?

    • पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन न खाएं।
    • इस शुभ दिन पर शराब का सेवन करने से बचें।
    • इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें।
    • पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय या जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें।
    • जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
    • इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।
    • इस दिन किसी के बारे में बुरा बोलने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2023 : कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत ? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।