Move to Jagran APP

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ का शाही स्नान, जानें कब है फाल्गुन अमावस्या

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। आज महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ 2021 का पहला शाही स्नान है। इस सप्ताह में फाल्गुन अमावस्या मीन संक्रांति फूलेरा दूज जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 08:47 AM (IST)
March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ का शाही स्नान, जानें कब है फाल्गुन अमावस्या
March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज है महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ का शाही स्नान, जानें कब है फाल्गुन अमावस्या

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है। आज महाशिवरात्रि और हरिद्वार कुंभ 2021 का पहला शाही स्नान है। इस सप्ताह में फाल्गुन अमावस्या, मीन संक्रांति, फूलेरा दूज जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन पड़ेंगे ताकि आप पहले से ही इनके लिए तैयारियां कर लें और विधि विधान से इनको पूर्ण करें और पुण्य फल प्राप्त कर मनोकामनाओं की पूर्ति करें।

loksabha election banner

मार्च 2021 साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

11 मार्च: दिन: गुरुवार: महाशिवरात्रि, हरिद्वार कुंभ 2021 पहला शाही स्नान

महाशिवरात्रि 2021: भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस साल 11 मार्च दिन गुरुवार को है। इस दिन भक्त अपने आराध्य भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। उनको भांग, धतूरा, बेलपत्र, मदार, गंगाजल, गाय का दूध, शहद आदि अर्पित करते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक भी कराया जाता है।

हरिद्वार कुंभ 2021 पहला शाही स्नान: हरिद्वर कुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च यानी महाशिवरात्रि के दिन ही है। इस दिन देश-दुनिया से आए श्रद्धालु गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाएंगे।

13 मार्च: दिन: शनिवार: फाल्गुन अमावस्या

फाल्गुन अमावस्या 2021: इस वर्ष फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च दिन शनिवार को है। इस दिन नदी में स्नान किया जाता है और दान पुण्य किया जाता है। पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि भी होता है।

14 मार्च: दिन: रविवार: मीन संक्रांति

मीन संक्रांति 2021: इस वर्ष मीन संक्रांति 14 मार्च को है। इस दिन सूर्य देव का प्रवेश मीन राशि में होता है, जहां वे करीब एक माह तक रहते हैं।

15 मार्च: दिन: सोमवार: फूलेरा दूज

फूलेरा दूज 2021: इस वर्ष फूलेरा दूज 15 मार्च दिन सोमवार को है। इस दिन राधारानी और श्रीकृष्ण फूलों की होली खेलते हैं। फुलेरा दूज से ही होली का प्रारंभ माना जाता है। भक्त उनको अबीर और गुलाल अर्पित करते हैं। मथुरा एवं वृदावन क्षेत्र में फुलेरा दूज बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

जो बीत गया

09 मार्च: दिन: मंगलवार: विजया एकादशी

विजया एकादशी 2021: इस साल विजया एकादशी का व्रत आज 09 मार्च को है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए विजया एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।

10 मार्च: दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 10 मार्च को है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है। एक माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं। पहला कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.