Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mantra Jaap: अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये मंत्र, विकास में करेंगे सहायता

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 10:58 AM (IST)

    सनातन धर्म में कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनका नियमित जप करने से आपको अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका आपको रोजाना अपने बच्चों को जप जरूर करवाना चाहिए। इससे उन्हें सच्चे ज्ञान की प्राप्ति होती है और वह जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होते हैं।

    Hero Image
    mantra for children (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माता-पिता की यह इच्छा होती हैए , कि वह अपनी संतान को अच्छे संस्कार दें और उसे एक जिम्मेदार व्यक्ति बना सकें। ऐसे में कुछ मंत्र आपकी इस काम में सहायता कर सकते हैं। यदि आप रोजाना अपने बच्चों को इन मंत्रों का जप करवाते हैं, तो इससे मानसिक शांति का अनुभव होता है और बच्चों में आध्यात्मिकता का भाव बढ़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन धर्म में मंत्रोच्चारण (Mantra Jaap Benefits) का खास महत्व बताया गया है। अगर आप रोजाना कुछ मंत्रो का जप करते हैं, तो इससे आपको अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं बच्चों की उन्नति के लिए कुछ मंत्र।

    मिलते हैं अद्भुत लाभ

    “ॐ” यह एक बहुत ही सरल मंत्र है, जिसका यदि बच्चों को रोजाना  3 से 5 मिनट तक उच्चारण करवाया जाए, तो इससे मन स्थिर होता है और शांति का अनुभव होता है। रोजाना इस मंत्र के जप से आपको इसका सकारात्मक प्रभाव अपनी सेहत पर भी देखने को मिलता है।

    साथ ही इस मंत्र के जप से गुस्से, डर, और बेचैनी जैसे भावों को भी नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही यह आपकी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ता है। 

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    नकारात्मकता होगी दूर

    महामृत्युंजय मंत्र -

    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

    यह भगवान शिव जी को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है। रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से अच्छी सेहच और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आपको अपने बच्चे को यह मंत्र जरूर सिखाना चाहिए और रोजाना इसका जप भी करवाना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें - कितने तरह के होते हैं तिलक, क्या है इनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

    बनेंगे सफलता प्राप्ति के योग

    “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”-

    यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है। जिसके रोजाना जप से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। इससे जातक पर प्रभु श्रीहरि की कृपा बनी रहती है और मन में शांति का अनुभव होता है। यदि आप अपने बच्चों को रोजाना इस मंत्र का जप करवाते हैं, तो इससे उनमें समझदारी विकसित होती है, जो उनकी सफलता प्राप्ति में सहायक है।

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर करवाएं ये पाठ

    बच्चों को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करवाना चाहिए। इससे न केवल हनुमान जी की कृपा मिलती है, बल्कि मन भी शांत होता है। इसके साथ ही सभी प्रकार के भय और बाधा से भी मुक्ति मिलती है। वहीं हनुमान चालीसा का पाठ अच्छी नींद में भी सहायक है। 

    यह भी पढ़ें - Mantra Jaap: रात में सोते समय जरूर करें इन मंत्रों का जप, दूर होगी दुख-चिंता और मिलेगी चैन की नींद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।