Mangal Gochar 2023: कर्क राशि में गोचर करेंगे साहस और पराक्रम के स्वामी मंगल, इन राशियों को मिलेगा लाभ
Mangal Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद ग्रह गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि कुछ दिनों के बाद मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रहों में गिना गया है। जिस जातक की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में रहते हैं, उन्हें जीवन में पराक्रम और साहस का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। बता दें कि मई मास में मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
बता दें कि मंगल इस राशि में 82 दिन के लिए रहेंगे और फिर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में मंगल गोचर की अवधि में कुछ राशियों को आर्थिक और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ।
इन राशियों पर पड़ेगा मंगल गोचर 2023 का शुभ प्रभाव (Mangal Gochar 2023 Effect)
वृषभ राशि
कर्क राशि में मंगल गोचर से मिथुन राशि को बहुत लाभ मिलेगा। इस अवधि में विरोधी पक्ष पर विजय प्राप्ति होगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छोटी यात्रा से भी लाभ मिलेगा। सलाह दी जाती है कि इस अवधि में विवाद से बचें और किसी चीज की अति न होने दें।
कन्या राशि
मंगल गोचर का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधर होगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ सुखद पल बिताएंगे, इसके संकेत मिल रहे हैं। सलाह दी जाती है कि घर में वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। गोचर की अवधि में धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं और पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी, इसकी संभावना अधिक है। उधार पर दिया हुआ धन वापस मिल सकता है और परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। केवल वाहन या रोड पर चलते समय सावधान रहें।
मीन राशि
मई मास में मंगल राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मीन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में भी जीत मिलेगी इसकी संभावना अधिक है। छात्रों को पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।