Move to Jagran APP

Makar Sankranti Ke Daan: मकर संक्रांति के दिन करें राशि के अनुसार दान, मिलेगा इच्छित फल

Makar Sankranti Ke Daan मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति के दिन मनवांछित फल पाने के लिए राशि के अनुसार दान करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:06 AM (IST)
Makar Sankranti Ke Daan: मकर संक्रांति के दिन करें राशि के अनुसार दान, मिलेगा इच्छित फल
Makar Sankranti Ke Daan: मकर संक्रांति के दिन करें राशि के अनुसार दान, मिलेगा इच्छित फल

Makar Sankranti Ke Daan: मकर संक्रांति भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ दक्षिणायण से उत्तरायण होता है। इस दोनों के संक्रमण के कारण मकर संक्रांति का दिन विशेष महत्व का हो जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के कारण देश में शीत ऋतु की समाप्ति होने लगती है। पुराणों में इसे देवताओं के दिन की संज्ञा दी गई है। इस काल में सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होने लगती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों गंगा-यमुना में अक्षय फल की प्राप्ति के लिए स्नान करते हैं।

loksabha election banner

मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए ही इस दिन को खिचड़ी भी कहा जाता है। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति के दिन मनवांछित फल पाने के लिए राशि के अनुसार दान करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दान -

1-मेष राशि – इस राशि के जातकों को तांबे का बर्तन, दही या तिल-गुड़ का दान करना चाहिए।

2-वृष राशि – इस राशि के जातकों को चांदी की वस्तु या तिल का दान करना लाभदायक होगा।

3-मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले इस दिन पीला वस्त्र और गुड़ का दान करें।

4-कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस दिन सफेद तिल का दान करना चाहिए।

5-सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुड़ और गेहूं का दान करना लाभदायक होगा।

6-कन्या राशि- इस राशि के जातकों को हरी मूंग और तिल का दान करना सौभाग्यशाली होगा।

7-तुला राशि – तुला राशि वाले इस दिन 7 प्रकार के अनाज और गुड़ का दान करें।

8- वृश्चिक राशि- इस राशि के वालों के लिए लाल वस्त्र और दही का दान करना श्रेष्ठ है।

9-धनु राशि- धनु राशि के जातकों को इस दिन पीलेवस्त्र का दान करना चाहिए।

10-मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस दिन कंबल और गुड़ का दान लाभकारी होगा।

11- कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को शुद्ध घी और खिचड़ी का दान करना शुभ है।

12- मीन राशि- मीन राशि के जातकों को चने की दाल और तिल का दान करना लाभदायक रहेगा ।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.