विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2024: घर से दूर रह रहे लोग इस नियम से करें मकर संक्रांति की पूजा, यहां जानें सही तरीका

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Fri, 12 Jan 2024 02:21 PM (IST)

Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ माना गया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2024: घर से दूर रह रहे लोग इस नियम से करें मकर संक्रांति की पूजा
Makar Sankranti 2024: घर से दूर रह रहे लोग इस नियम से करें मकर संक्रांति की पूजा

HighLights

  1. सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
  2. इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
  3. मकर संक्रांति के विशेष दिन पर सूर्य देव की पूजा होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित। यह त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 जनवरी को पड़ रहा है, जब यह शुभ दिन इतना करीब है, तो कुछ लोगों के मन में यह बात आ रही होगी कि जो लोग इस दिन अपने घर से दूर हैं, उन्हें कैसे पूजा करनी चाहिए? तो आइए जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Vivah Yog: इस साल इन राशियों के घर बजेगी शहनाई, बन रहा है विवाह का योग

सूर्यदेव की इस विधि से करें पूजा

मकर संक्रांति के विशेष दिन पर सूर्य देव की पूजा होती है, जो लोग इस दिन अपने घर से दूर हैं, उन्हें सुबह स्नान के बाद एक लोटे जल में रोली और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही गायत्री मंत्र या फिर सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

पवित्र नदी में जाकर करें स्नान

मकर संक्रांति के शुभ दिन पर किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना अच्छा माना जाता है, जो लोग किसी कारण से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपने घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके अलावा असहाय लोगों को दान देना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

मकर संक्रांति को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि इस दिन दही-चूड़ा, खिचड़ी और तिल से बनी मिठाइयों का सेवन करना चाहिए।

साथ ही भगवान को भी इसका भोग लगाना चाहिए, जो लोग परिवार के साथ बैठकर इन चीजों का सेवन करते हैं उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Jayanti 2024: स्वामी विवेकानन्द के पढ़ें ये अनमोल वचन, जीवन की मुश्किलों को दूर करने में होगी आसानी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'