Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Makar Sankrnati 2023 Daan मकर राशि में सूर्य देव 14 जनवरी की रात को गोचर कर रहे हैं। इस कारण उदया तिथि 15 जनवरी को होने के कारण इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। जानिए राशिनुसार किन चीजों का करें दान

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghPublished: Fri, 13 Jan 2023 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2023 07:42 AM (IST)
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान

नई दिल्ली, Makar Sankranti 2023: नए साल का पहला पर्व मकर संक्रांति होती है। जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी, पोंगल, उत्तरायण जैसे कई नामों से जाना जाता है। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार माना जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, खिचड़ी सहित कुछ चीजों का दान करने से भगवान सूर्य के साथ मां लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं। ऐसे में जानिए कि मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ होगा।

loksabha election banner

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा है खास योग, जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

इस साल मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के बीच काफी उलझन है। दरअसल, 14 जनवरी को रात 08 बजकर 57 मिनट तक सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का क्षण 14 जनवरी को पड़ रहा है। लेकिन रात के समय स्नान दान करना शुभ नहीं माना जाता है इसलिए उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मनाना शुभ होगा।

मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त

संक्रांति का पुण्यकाल- 06:58 बजे सुबह से शाम 05:38 बजे तक

महा पुण्य काल - 15 जनवरी 2023: सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान

मेष राशि

इस राशि के जातक सूर्य देव की विधिवत पूजा करें। इसके साथ मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर बन रहा खास योग, सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा

वृषभ राशि

इस राशि के जातक घर में सुख-शांति बनाए रखने और हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खिचड़ी का दान करें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक मूंग की खिचड़ी दान करें। इससे लाभ मिलेगा।

Makar Sankranti 2023 Upay: सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ

कर्क राशि

आज कर्क राशि के जातक सूर्य देव को दूध, चावल और तिल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही गुड़ और तिल का दान करें। ऐसा करने से हर संकट से छुटकारा मिल जाएगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातक हर काम में सफलता पाने के लिए तिल और गुड़ का दान करें।

Makar Sankranti 2023 Upay: मकर संक्रांति पर करें तिल संबंधी ये खास उपाय, भाग्य जागने के साथ होगी धन वर्षा

कन्या राशि

इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें।

तुला राशि

इस राशि के जातक विधिवत सूर्यदेव की पूजा करने के साथ सफेद चीजें जैसे दूध, चंदन और चावल का दान कर सकते हैं।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन 6 तरीकों से करें तिल का इस्तेमाल, धन-वैभव साथ पाएं अच्छी सेहत

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातक काले तिल के अलावा उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक जल में तिल मिलाकर सूर्यदेव का अर्घ्य करें। इसके साथ ही तिल और उड़द का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के तिल और गुड़ का दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.